Rajasthan News: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न, पहली सूची पर हुआ मंथन
Rajasthan News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित हुई। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की गरिमामयी उपस्थिति में राजस्थान विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शामिल हुए।
पहली सूची पर विस्तार से चर्चा
बैठक में कांग्रेस की पहली सूची को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अपने सर्वे के आधार पर कुछ सीटों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने प्रदेश के नेताओं से जानकारी मांगी है। प्रदेश में पहली सूची को लेकर इंतजार है।

कुछ उम्मीदवारों को लेकर उलझन की स्थिति
चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा के कुछ यात्री विधायक का चुनाव लड़ने की इच्छुक है। ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण लोगों के नाम काटे जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल मामला पेचीदा है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि लगभग पहली सूची 52 से 55 उम्मीदवारों की जारी की जा सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति में गौरव गोगोई और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि वे सर्व को प्राथमिकता देंगे। सीएम गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा भी अपने-अपने तरीके से उम्मीदवारों की पैरवी करने का काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ टिकटों को लेकर उलझन बनी हुई है। यही वजह है कि सूची को जारी होने में देरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications