Rajasthan News: सांचौर में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-'यह भेदभाव करने वाली सरकार'
Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जालौर जिले के सांचौर में भाजपा प्रत्याशी देव जी पटेल और आहोर से छगन सिंह राजपुरोहित के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान एक किलो आटे के लिए लड़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 1947 में भारत से ही अलग हुआ था पाकिस्तान। आज वहां एक किलो आटे के लिए लोग लड़ रहे हैं। लोगों को आता नहीं मिल रहा है और यहां मोदी साढ़े तीन साल से 80 करोड लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल तेली की हत्या कर दी जाती है। सरकार मौन रहती है। यहां पर डर कानून है। हिंदू मरेगा तो मुआवजा दो लाख रुपए मुश्किल मिलता है। मुस्लिम मरेगा तो 25 लाख रुपए मिल जाएगा। यह कैसी सरकार है। यह भेदभाव करने वाली सरकार है। कांग्रेस विकास नहीं कर सकती। गरीबों का कल्याण नहीं कर सकती। आपकी आस्था का सम्मान भी नहीं कर सकती है।
सीएम योगी ने कहा कि बूंदी में तो संत की हत्या कर दी। सरकार मौन है। लोगों को 10 दिन तक बंद करके रखा गया। सरकार ने इंटरनेट बैन कर दिया। कार्यक्रम नहीं होने दिए। जो सरकार पूजा पाठ नहीं करने दे रही। वह अयोध्या में राम मंदिर बना सकती है क्या। आज राम मंदिर बन रहा है। कोई संदेह है क्या। 22 जनवरी को रामलाल भी 500 वर्षों में विराजमान होने वाले हैं। मोदी सरकार में पूर्वजों का संघर्ष रंग लाया है। इसलिए डबल इंजन की सरकार राजस्थान की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि गायों की सेवा से सांचौर की धरती देव तुल्य है। जहाँ की धरती पर गौ माता की सेवा होती है। वह देवताओं की भूमि होती है। इस बात के लिए इस धरा को नमन करता हूं। पथमेड़ा गौशाला में शरणानंद महाराज द्वारा लाखों गौ माता का संरक्षण का काम हो रहा है। इस कार्य को धरती ने देवतुल्य बना दिया है। योगी ने देव जी का नाम लेते हुए कहा कि हम दोनों दिल्ली में साथ-साथ सांसद रहे थे। बाद में मुझे उत्तर प्रदेश में माफिया को ठीक करने भेजा जाता है तो मैं वहां चला गया। लेकिन राजस्थान में केंद्र की योजनाओं का पैसा चंद कांग्रेसी नेताओं की जेब में चला जाता है। जब अतिवृष्टि से नुकसान होता है। मुख्यमंत्री बाहर नहीं निकलते हैं। कांग्रेसी नेता पिकनिक मनाने चले जाते हैं। जनता की सुध नहीं रहती है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को योजना देने में, आस्था के सम्मान में, गो तस्करी रोकने में, बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में पीछे है। विकास में आगे नहीं है। आज नंबर एक पर चर्चा होती है तो राजस्थान में इस बात पर चर्चा होती है। जो राजस्थान चोरी के लिए जाना जाता था। आज अपराध और भ्रष्टाचार, साइबर क्राइम, गो तस्करी, गरीबों की योजनाओं को हड़पने में एक नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications