Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मुंबई में की गणपति की पूजा अर्चना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में गणपति पूजा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ''मन्नतों के गणेश' गणेशोत्सव विशेष। महाराष्ट्र की विशिष्ट सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत के प्रतीक पवित्र 'लालबागचा राजा' गणेशोत्सव में सम्मिलित होने का पुण्यलाभ प्राप्त हुआ। शुभता से व्याप्त इस परिवेश में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक चव्हाण, पूर्व सांसद श्री संजय निरुपम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गायकवाड़ व मुंबई कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री भाई जगताप के साथ भगवान गजानन का पूजन किया।'













Click it and Unblock the Notifications