Rajasthan News : सीएम गहलोत 1763 नवनियुक्त चिकित्सकों को कल दिलाएंगे शपथ, राजहैल्थ पोर्टल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को 11 बजे झालाना में राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त 1763 चिकित्सकों को शपथ दिलाएंगे।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को 11 बजे झालाना स्थित राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त 1763 चिकित्सकों को शपथ दिलाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि विभाग द्वारा नवाचार के तहत विकसित किए गए राजहैल्थ पोर्टल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान मॉडल ऑफ पब्लिक हैल्थ पर लघु फिल्म का प्रसारण भी किया जाएगा। डॉ. पृथ्वी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे।












Click it and Unblock the Notifications