Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किए सांगलिया धूणी के दर्शन, मुख्यमंत्री का सीकर दौरा
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सीकर के धोद में सांगलिया धूणी के दर्शन किए। उन्होंने धूणी स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। सीएम गहलोत ने कहा कि सांगलिया धूणी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज भी लाखों लोग प्रसिद्ध संत श्री खींवादास जी महाराज के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।
खींवादासजी महाराज की समाधि के किए दर्शन
इस दौरान सीएम गहलोत ने खींवादासजी महाराज की समाधि के दर्शन कर सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्री ओमदास जी महाराज तथा पीठ के प्रबंधकों से मुलाकात कर समाधि के इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्रबंधकों ने राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, धोद विधायक परसराम मोरदिया, खंडेला विधायक महादेव सिंह, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, बिसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य शिवभगवान नागा, संभागीय आयुक्त सीकर डॉ. मोहन लाल यादव, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।













Click it and Unblock the Notifications