Rajasthan News : सीएम गहलोत का उदयपुर दौरा, दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। सीएम गहलोत उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण समारोह में शामिल हुए।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है। जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहतें दी गई हैं। सीएम गहलोत सोमवार को उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हिरणमगरी सेक्टर-4 में दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां दिव्यांगों से बातचीत करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने समारोह में कहा कि संस्थान में दिव्यांगों द्वारा कई विधाएं सीखी जा रही हैं। यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी। कृत्रिम अंग लगने से उन्हें आगे बढ़ने की उम्मीदें मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश पोलियो मुक्त हो गया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न हादसों में अंग गंवा चुके लोगों को संस्थान द्वारा सहारा दिया गया है। राज्य सरकार भी ऐसे संस्थानों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमेशा तैयार है।

सीएम गहलोत का चित्र बनाने वाली दिव्यांग को मिलेगी स्कूटी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को राज्य सरकार द्वारा स्कूटी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पोलियो ग्रस्त जगदीश पटेल ने व्हील चेयर के माध्यम से धन्यवाद जननायक अशोक गहलोत, महंगाई से राहत दिलाई राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव सहित अन्य पदाधिकारी और दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+