Rajasthan News: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा- 'राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ'
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि कल सोनिया गांधी ने कहा कि यह राजीव गांधी का सपना था। हमें खुशी है कि सोनिया गांधी के लगातार प्रयास के बाद अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। 22 साल बाद अगर आप भारत में महिलाओं को महत्व देते हैं, तो यह एक क्रांतिकारी कदम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बात जयपुर में मेट्रो रेल के 1450 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही है।
राजीव गांधी का सपना था महिला आरक्षण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल सोनिया गांधी जी ने कहा था कि यह राजीव गांधी का सपना है। सीएम गहलोत ने कहा कि यह बिल एक क्रांतिकारी कदम है। बशर्ते इस ईमानदारी से लागू किया जाए और उसमें सभी वर्गों की महिलाओं को हिस्सेदारी मिले। उन्होंने आगे कहा कि हमें खुशी है कि सोनिया गांधी के 22 साल के लगातार के प्रयास के बाद अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि अगर आप भारत में महिलाओं को महत्व देते हैं तो यह एक क्रांतिकारी इस कदम साबित होगा।

हर वर्ग की महिला को मिले आरक्षण का लाभ
महिला आरक्षण बिल्कुल लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि संसद में इस बिल को लेकर संविधान में संशोधन किया गया है। यह बड़ी बात है। हालांकि इस आरक्षण को ठीक वैसे ही लागू किया जाना चाहिए। जैसे एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण पंचायत राज के अंदर और स्थानीय शासन के अंदर लागू है। इसके साथ ही इस महिला आरक्षण का लाभ समाज के तमाम वर्गों की महिलाओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में बहस के दौरान सदस्यों को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए कि सभी वर्गों की महिलाओं को आरक्षण भी मिल जाए और किसी वर्ग का नुकसान ना हो। सीएम गहलोत ने कहा कि जैसे पंचायती राज के अंदर एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण मिला है। केंद्र सरकार को ठीक वैसा ही प्रावधान महिला आरक्षण बिल में भी करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications