Rajasthan News: केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर बोले सीएम गहलोत, कहा- 'ईडी की प्रवक्ता बन गई है बीजेपी'
Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतिक्रिया आई है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ईडी की प्रवक्ता बन गई है। इसके अलावा उन्होंने बेटे वैभव गहलोत को ईडी के नोटिस भेजे जाने पर भी बयान दिया है।
सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी अभी तक प्रेस नोट जारी नहीं कर रही है कि हमने अमुक व्यक्ति के घर छापा क्यों मारा है। वहां से क्या बरामद हुआ है। कितना कैसे मिला है। इसकी जानकारी जारी नहीं होती है। ना ही वह प्रेस से बात करते हैं। बात भाजपा कर रही है। भाजपा ईडी की प्रवक्ता बन गई है। हमारे प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के यहाँ बिना किसी कारण की छापा मारा गया। इन्हें पूरा देश देख रहा है। देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिन से कांग्रेस के कई नेता केंद्रीय एजेंटीयों के रडार पर हैं। जहां हाल ही में इंजीनियर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी की थी। सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को सामान भेजा था। वही अब राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्री उदयलाल आंजना के कार्यालय पर कार्रवाई की जा रही है। उदयलाल आंजना का उदयपुर शहर के फतेहपुरा एरिया में चेतक इंटरप्राइजेज नाम से कार्यालय है। अधिकारी की टीम शनिवार शाम को वहां पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी तैनात गई थी। टीम अंदर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी बताया गया कि शहर के पास शिकारवाड़ी एरिया में आंजना से संबंधित एक और व्यक्ति का ऑफिस है। जिसे उनका सीए बताया जा रहा है। वहां भी जांच की गई है। सूत्रों से पता चला है कि प्रतापगढ़ जिले के केसुंदा गांव में घर है। वहां भी टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नासिक में कार्रवाई होने के बाद टीम में यहां पहुंची है। आपको बता दें कि उदयलाल आंजना का रोड कंस्ट्रक्शन का काम है।












Click it and Unblock the Notifications