Rajasthan News: दिल्ली में सुलह के बाद बोले सीएम गहलोत, हम सब मिलकर काम करेंगे, सरकार रिपीट करेंगे

गहलोत पायलट के विवाद पर दिल्ली में सुलह के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सचिन पायलट पार्टी में हैं तो हम सब मिलकर काम करेंगे। हम सरकार रीपीट करेंगे।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर सचिन पायलट पार्टी में है तो मिलकर काम क्यों नहीं करेंगे। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। आलाकमान जो चुनाव जीतना चाहता है। वह काम करना आज मेरा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है। आपको बता दे दिल्ली में राजस्थान को लेकर कल 4 घंटे चली बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। पार्टी हाईकमान के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच सुलह हो गई है। अब वह मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पायलट की भूमिका हाई कमान तय करेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट की भूमिका हाईकमान द्वारा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद मायने नहीं रखता है। मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। तीन बार मुख्यमंत्री बनना मायने रखता है। तीन बार केंद्रीय मंत्री बनना भी मायने रखता है। सोनिया जी और राहुल गांधी ने मुझ पर भरोसा किया है। ऐसे में मेरी ड्यूटी बनती है कि मैं वह काम करूं जो हाई कमान चाहता है। हमने 5 साल में योजनाएं बनाने में कोई कमी नहीं रखी है। प्रदेश की जनता जानती है कि किसने कितना काम किया है। पीएम मोदी और अमित शाह राष्ट्रीय स्तर की बात करते हैं। उनका एजेंडा राष्ट्रीय राजनीति है। मेरा एजेंडा राजस्थान की सेवा करना है। मैं अपना काम कर रहा हूं। जनकल्याणकारी योजनाएं लाकर उन्हें लागू करने का काम कर रहा हूं। सरकारी योजनाओं का प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलना चाहिए। हम यही कोशिश कर रहे हैं। इसमें हम सफल भी हुए हैं। मुझे लगता है कि जनता इस बार सरकार रिपीट करेगी। लोगों में उत्साह है। हम इस बार सरकार रिपीट करेंगे।

विश्वास देकर विश्वास जीता जाता है

सीएम गहलोत ने कहा कि हम सचिन पायलट पर भरोसा क्यों नहीं करेंगे। पार्टी हाई कमान के साथ बैठकर बात हुई है। विश्वास देकर विश्वास जीता जाता है। हाईकमान ने हम पर भरोसा किया है। हम सब मिलकर चलेंगे तो सरकार हमारी आएगी। सोनिया गांधी जी ने कहा है जो धैर्य रखना है उसे कभी न कभी मौका जरूर मिलता है। मैं सभी को धैर्य रखने की बात कहता हूं। धैर्य रखेंगे तो पार्टी में आगे मौके जरूर मिलेंगे। पहले भी नेताओं को मौके मिले हैं और आगे भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+