Rajasthan News: सीएम गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बापू को किया नमन
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर शासन सचिवालय तथा गांधी सर्किल स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शासन सचिवालय में सीएम गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम व राम धुन का श्रवण किया।
इन नेताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।













Click it and Unblock the Notifications