Rajasthan News: सीएम गहलोत ने उदयपुरवाटी में की जनसभा, कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी के पक्ष में मांगे मत
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी (नीमकाथाना) में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस की 7 गारंटी, संग पूरा उदयपुरवाटी। कांग्रेस की गारंटी यात्रा का बढ़ता सिलसिला आज उदयपुरवाटी (नीमकाथाना) पहुंचते ही उत्साह, प्रवाह, राह-राह में प्रस्फुटित हुआ। क्षेत्र के प्रत्याशी श्री भगवान राम सैनी को हर हाथ ने मत और हर नेत्र ने समर्थन देने की मंशा जाहिर की।'













Click it and Unblock the Notifications