Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मनसा माता पहाड़ी हादसे पर जताई संवेदना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में मनसा माता पहाड़ी पर दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरी संवेदना जताई है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में मनसा माता पहाड़ी पर दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।सीएम गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति, परिजनों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मृत्यु दुखद है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications