Rajasthan News : सीएम गहलोत ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'शाबाश होनहारों ! बहुत ही गर्व की बात है कि CBSE बोर्ड दसवीं की परीक्षाओं में राज्य के अजमेर रीजन ने देश में चतुर्थ स्थान अर्जित किया है। इस उपलब्धि के लिए मेधावियों को बधाई। साथ ही 10वीं व 12वीं के समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं। जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा अनुरूप न रहा हो, वे भी निराश ना हों पुनः उत्साह के साथ पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी।'












Click it and Unblock the Notifications