Rajasthan News: सीएम गहलोत ने एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक के लिए दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक आयोजित करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ''See it, Say it, Secure it' वास्तव में यह खुशी की बात है कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो हवाई अड्डों में सुरक्षा हेतु जागरूकता संवर्धन के उद्देश्य से जयपुर व प्रदेश के अन्य हवाई अड्डों में 'एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक' का आयोजन कर रहा है। राजस्थान में पहली बार की जा रही इस पहल के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो प्रशंसा व बधाई का पात्र है। हवाई अड्डे पर सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता अपनाने व प्रसार करने का संकल्प लेकर इस आयोजन को सार्थक बनाएं।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications