Rajasthan News: सीएम गहलोत ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'मीरा, सीताराम और विजयदान, राजस्थानी साहित्य की पहचान। जगनिक का वीर, सूरदास का वात्सल्य या बिहारी का श्रृंगार रस हो हिंदी ने काव्य व गद्य के माध्यम से समाज की सार्थक अभिव्यक्ति की है। निराला, प्रेमचंद व अज्ञेय जैसे असंख्य नक्षत्रों से प्रदीप्त हिंदी को समर्पित इस दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई।'













Click it and Unblock the Notifications