Rajasthan News: सीएम गहलोत ने जोधपुर शहर में किया चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार एवं सूरसागर से शहज़ाद खान के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'खिले चेहरे, फैली मुस्कान, राजस्थान की बनी पहचान। जब बुजुर्गों को पेंशन, युवाओं को रोजगार, गरीबों को राशन और महिलाओं को सम्मान व आर्थिक सुरक्षा को लेकर गारंटी मिलती हैं तभी ऐसी मुस्कुराहट बिखरती है। आज कांग्रेस गारंटी यात्रा के तहत जोधपुर शहर के लोगों ने वोट की पावर से मनीषा पंवार जी एवं सूरसागर से शहज़ाद खान जी को जिताने की शपथ ली।'













Click it and Unblock the Notifications