Rajasthan News : सीएम गहलोत ने कर्नाटक में किया प्रचार, समान नागरिक संहिता पर यह बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। सीएम गहलोत ने बेंगलुरू में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। सीएम गहलोत ने बेंगलुरू में आयोजित प्रेसवार्ता में बीजेपी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया। 15 लाख रुपए देने का वादा जुमला था। गहलोत ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम और कोलगेट घोटाला यूपीए सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र था। पीएम मोदी अब इनका जिक्र क्यों नहीं करते हैं। केजरीवाल, अन्ना हजारे और बीजेपी, आरएसएस ने यूपीए सरकार को बदनाम किया। समान नागरिक संहिता के वादे पर सीएम गहलोत ने कहा यह तो आरएसएस, बीजेपी का एजेंडा है। यह देश को बर्बाद करके रहेंगे। देशवासियों और प्रदेशवासियों को समझ जाना चाहिए कि वक्त आ गया है। आपको बता दें कि बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा के लिए आज घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें सत्ता में आने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है।
कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की
सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में राइट टो हेल्थ बिल लागू किया गया है। इसे पूरे देश में लागू करना चाहिए। हम विश्व गुरु बनने की बातें करते हैं। पीएम मोदी को राइट टू हेल्थ बिल लागू करना चाहिए। यह तो अधिकार है आम आदमी को जिंदा रहने का। वक्त आ गया है। हमें आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक सुरक्षा कानून की बात क्यों नहीं करते पीएम मोदी। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस का मुख्यमंत्री हूँ। मैं अपील करूंगा कि कांग्रेस को आगे लाओ।
हिमाचल चुनाव में ओपीएस मुख्य मुद्दा बना
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने परिवार की महिला को मुखिया बनाया है। 30 लाख से ज्यादा महिलाओं को स्मार्टफोन दे रहे हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। गहलोत ने कहा कि देश में हमने वह काम किया है। जो किसी राज्य में नहीं हुआ है। गहलोत ने कहा कि ओपीएस एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। हिमाचल चुनाव में मुख्य मुद्दा ही ओपीएस का था। नरेगा को हमने 100 दिन की बजाय 125 दिन कर दिया है। गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को हमने मुद्दा बनाया है। पीएम मोदी को पत्र लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications