Rajasthan News: सीएम गहलोत ने सरदारपुरा स्थित धानमंडी में किया चुनाव प्रचार, आमजन से की मतदान की अपील
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सरदारपुरा स्थित धानमंडी महामंदिर पहुंचकर आमजन से मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस गारंटी यात्रा का कारवां सरदारपुरा स्थित धानमंडी, महामंदिर पहुंचा। लोगों के अमूल्य प्यार ने सड़कों में तिल रखने भर की भी जगह नहीं छोड़ी। हमारा वचन है कि हमारे हृदय में भी आपकी जगह कभी नहीं छूटेगी।'













Click it and Unblock the Notifications