Rajasthan News: सीएम गहलोत ने प्रतापगढ़ घटना को बताया निंदनीय और शर्मनाक, ट्वीट कर दी जानकारी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ घटना की पीड़िता से मुलाकात कर घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'धरियावद में हुआ अमानवीय कृत्य नितांत असहनीय और घोर निंदनीय है। आज धरियावद पहुंचकर पीड़िता से मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए यह विश्वास दिलाया कि प्रशासन और पूरा प्रदेश इस संवेदनशील घड़ी में आपके साथ है। राजस्थान की यह बेटी बहुत बहादुर है और इन दर्दनाक लम्हों का उन्होंने बहुत हिम्मत से सामना किया। यह एक अत्यधिक गरीब आदिवासी परिवार है। जिसकी स्थिति देखकर मैं व्यथित हो गया। पीड़ित को 10 लाख की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने का ऐलान उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया गया है।'

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+