Rajasthan News : सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम गहलोत, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सीएम गहलोत ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सिद्धारमैया को राज्य के मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। सीएम गहलोत ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। सीएम गहलोत ने डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी तथा जमीर अहमद खान को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications