Rajasthan News: डूंगरपुर में होगा दो सामुदायिक भवनों का निर्माण, सीएम गहलोत ने दी एक करोड़ की स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान में डूंगरपुर के सलारेश्वर मंदिर पीठ तथा श्री गोविन्द गुरुजी की जन्मस्थली बांसिया में सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
सीएम ने डूंगरपुर दौरे के दौरान की थी घोषणा
प्रस्ताव के अनुसार डूंगरपुर के सलारेश्वर मंदिर पीठ व बांसिया (सीमलवाड़ा) के भवन निर्माण में 50-50 लाख रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा सलारेश्वर मंदिर पीठ व बांसिया सामुदायिक भवन के लिए 23 मई 2023 को डूंगरपुर दौरे के दौरान घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications