Rajasthan News: सीएम गहलोत और प्रियंका गांधी ने चित्तौड़गढ़ में की जनसभा, प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी के साथ चित्तौड़गढ़ में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'उठे हुए हाथ, गगनभेदी ललकार, चित्तौड़गढ़ बोला फिर कांग्रेस सरकार। कहीं लहराता परचम, कहीं युवाओं का उद्घोष तो कहीं महिलाओं की आवाज़ से चित्तौड़गढ़ ने कांग्रेस की 7 गारंटियों का दिल से स्वागत किया। कांग्रेस गारंटी रैली के ये दृश्य प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, श्री उदयलाल आंजना, श्री राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, श्री शंकर बैरवा, श्री बद्री लाल जाट की विजय व नं 1 राजस्थान निर्माण में सुनहरे अक्षरों से अंकित होंगे।'













Click it and Unblock the Notifications