Rajasthan News : महंगाई राहत कैंप में सवा करोड़ लोगों को मिले मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड, जानिए पूरी योजना
राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्पों के प्रति आमजन का जबरदस्त रूझान देखने को मिला है। कैंपों में अब तक लगभग 1.26 करोड़ मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों के प्रति आमजन का जबरदस्त रूझान देखने को मिला है। अब तक कैंपों में लगभग 1.26 करोड़ मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों मुताबिक शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 10 लाख 59 हजार 411, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 18 लाख 21 हजार 995, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 1 लाख 48 हजार 105, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 19 लाख 62 हजार 118, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 7 लाख 35 हजार 609 एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 9 हजार 961 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 9 लाख 47 हजार 666, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10 लाख 33 हजार 123, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 23 लाख 54 हजार 832 तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 23 लाख 54 हजार 832 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications