Rajasthan News: भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-'सरकार बताए इदरीश हसन कौन'

Rajasthan News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए राज्य की जांच एंजेसियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में जांच को प्रभावित करने और सबूतों को खुर्दबुर्द करने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार अब कूड़े के ढ़ेर तक पहुंच चुका है। नोटों के ऊपर लगने वाली पर्चियों में भ्रष्टाचार छिपा है और अब सरकार के कारनामों की पोल खुल रही हैं।

सरकार भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने की कोशिश कर रही

प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के सबूतों को खुर्दबुर्द करने का पूरा प्रयास कर रही है। पेपर लीक प्रकरण के अभियुक्तों के खिलाफ सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच में हर दिन नकदी और सोना पकड़ा जा रहा है। जिसमें एक आरोपी की प्रेमिका के यहां आंगन की खुदाई में नकदी और सोना पकड़ा गया है। वहीं दूसरी ओर गोपाल केसावत के मामले में सरकार ने भ्रष्टाचार की धाराएं हटाकर चालान पेश किया। लेकिन कोर्ट ने अब इस मामले में भ्रष्टाचार की धाराओं को दोबारा जोड़ने के आदेश जारी किए हैं।

lakshmikant bharadwaj

केंद्रीय जांच एजेंसियां कर रही जांच

उन्होंने कहा कि आरपीएसी सदस्य बाबूलाल कटारा के मामले में भी राज्य सरकार की जांच एजेंसियों ने सही तरीके से जांच नहीं की। वरना पेपर लीक मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आते और सरकार में बैठे मुख्य आरोपी पकड़ में आते। इसके अलावा प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना में भी जमकर घोटाले किये गए। इसके बावजूद राज्य सरकार की एजेंसी जांच में किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई। अब इस योजना में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसिया जांच कर रही हैं। जांच में आए दिन अधिकारियों के यहां से सोना और नकदी बरामद हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+