Rajasthan News: सचिन पायलट के नेतृत्व में भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल, इन नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक में भाजपा शहर महामंत्री रामदयाल बैरवा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज टोंक में भाजपा शहर महामंत्री श्री रामदयाल बैरवा जी के नेतृत्व में भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से आप सभी का स्वागत करता हूँ।'













Click it and Unblock the Notifications