Rajasthan News: बार्ड की माध्यमिक, व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को होगा जारी
माध्यमिक शिक्षा बार्ड की वर्ष-2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 02 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया होगा।

Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बार्ड की वर्ष-2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 02 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि माध्यमिक व व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हजार 300 तथा प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7134 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications