Rajasthan News : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं सम्प्रेषण कौशल विकास योजना की आवेदन तिथि बढ़ाई

अल्पसंख्यक युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में बोलने व सम्प्रेक्षण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगारन्मुखी बनाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं सम्प्रेषण कौशल विकास योजना लॉन्च की है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश, फारसी आदि अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में बोलने व सम्प्रेक्षण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगारन्मुखी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक भाषा दक्षता एवं सम्प्रेषण कौशल विकास योजना लॉन्च की गई है। जिसका गत माह 20 मार्च को अल्पसंख्यक मामलात और वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद द्वारा शुभारंभ किया गया था। बीते कुछ समय से चल रही प्रतियोगी व उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं के कारणवश कुछ युवा इस योजना में अपना पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए थे। जिसकी जानकारी अल्पसंख्यक मामलत विभाग तक आवेदन के अभिलाषी युवाओं द्वारा पहुँचाई गई। योजना के प्रति युवाओं के उत्साह को देखते हुए मंत्री शाले मोहम्मद के निर्देशानुसार विभाग के निदेशक जमील अहमद कुरैशी ने योजना में आवेदन की आख़री तिथि को 10 अप्रेल से बढ़ाकर 25 अप्रेल कर दिया है। उन्होंने कहा की आवेदन करने के इच्छुक युवाओं के उत्साह को देखते हुए मंत्री मोहम्मद के निर्देशानुसार विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक युवा इस योजना से लाभान्वित हों। जिससे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वह रोज़गार पाने में सक्षम बने।

रोजना प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यकों के लिए

उल्लेखनीय है कि यह योजना राजस्थान के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षित युवाओं की ओर लक्षित है। जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है। पात्रता के लिए लाभार्थी के परिवार, अभिभावक की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक अथवा उससे कम होना अनिवार्य है। कार्यकारी एजेंसी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। अन्य विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की सुविधा संभाग स्तर पर उपलब्ध है। विभाग द्वारा जारी संशोधित तिथि अनुसार आवेदन की आखिरी तिथि 25 अप्रेल आरके सीएल द्वारा मेरिट निर्धारण तिथि 26 अप्रेल से 3 मई व प्रशिक्षण कक्षाएं प्रारंभ की तिथि 16 मई 2023 रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+