Rajasthan News : प्रदेश में पशुधन विकास के साथ सशक्त हो रहा पशुपालक, सीएम गहलोत का जताया आभार
बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। महंगाई राहत कैम्प में मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना लोग रूचि दिखा रहे है।

Rajasthan News : बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता एवं पशुपालकों के हितों के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में प्रशासन गांव के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत महंगाई राहत कैम्प में मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों द्वारा पंजीयन में विशेष रुचि दिखाई जा रही है। इस दौरान पशुपालक बीमा योजना के अतिरिक्त पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए भी दिखे। पंजीयन के दौरान पशुपालकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोग प्रकोप एवं अन्य कारणों से होने वाली असमय पशुधन हानि से अब बचा जा सकेगा। साथ पशुपालक पशुधन वृद्धि के बारे में भी सोच पाएंगे।
अब निश्चिन्त होकर करेंगे पशुधन विकास
महंगाई राहत कैम्प में पहुंचे पशुपालक महापुरा निवासी हनुमानलाल जाट का कहना है कि मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत बीमा कवर के लिए पंजीयन के बाद अब वे बिना किसी चिंता के पशुपालन कर सकेंगे। साथ ही वे अपने पशुधन में भी वृद्धि कर पाएंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ पशुधन उत्पादों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा की जन आधार कार्ड के माध्यम से आसान तरीके से बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने पशुओं का बीमा के लिए पंजीयन करवा लिया है। अब वे पशुधन हानि के लिए चिंतित नहीं है।
पशुपालकों की संकल्पना को साकार करती कामधेनु बीमा योजना
महंगाई राहत कैम्प के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीयन करवाने वाले प्रगतिशील पशुपालक गिर्राज चौधरी ने कहा कि मंहगाई के इस दौर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत कैम्प के जरिए आम आदमी को खुशी के साथ राहत देने का कार्य किया है। चौधरी कहते है कि समाज के सभी वर्गों के साथ कैम्प में पशुपालकों के हितों को भी विशेष महत्व देकर मुख्यमंत्री की पशुपालकों के हितों की सोच साकार हुई है। उन्होंने कहा कि अब वे उनकी दो दुधारू गोवंशीय पशुओं का 40000 रूपए तक का बीमा का लाभ ले सकते है। ऐसे में अचानक होने वाली बीमारियों के कारण होने वाली पशुधन हानि से भी बचा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications