Rajasthan News : प्रदेश में यातायात पुलिस में 500 नवीन पदों का होगा सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 500 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इससे यातायात का दबाव कम होगा और यातायात पुलिस बल सशक्त होगा।

Rajasthan News : प्रदेश में यातायात व्यवस्था अब अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ते वाहनों के दबाव से सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 500 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इससे यातायात पुलिस बल सृदृढ़ होगा। सीएम गहलोत की स्वीकृति से उप निरीक्षक के 20 पद, हैड कांस्टेबल के 80 पद और कांस्टेबल के 400 पदों सहित कुल 500 पद सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications