Rajasthan News: प्रदेश में सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए 500 नवीन बसों का होगा संचालन, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा मजबूत होगी। जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सीएम गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने की मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सेवा अब और मजबूत होगी। शीघ्र ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा में 500 नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसों को सर्विस मॉडल पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत ने बसों के संचालन के लिए 132.24 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। यह राशि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए 300 नई बसों सहित कुल 500 बसों का संचालन होगा। इन बसों की खरीद, संचालन एवं अनुरक्षण संबंधित संवेदक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रति किलोमीटर व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण राशि राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा दी जाएगी। बसों के संचालन से आय भी कॉर्पोरेशन द्वारा ही संग्रहित होगी।

राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का होगा गठन

राज्य सरकार द्वारा जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं कोटा सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए वर्तमान में गठित सिटी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को मिलाते हुए राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का गठन भी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 नवीन बसों के संचालन को लेकर घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+