Rajasthan News: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेंगे 5 नवीन छात्रावास, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों हेतु 5 नवीन छात्रावासों के भवन निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इन जगहों पर होगा छात्रावास का निर्माण
अलवर के मालाखेड़ा, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़, पाली के रायपुर व उदयपुर के कानोड़ में सावित्री बाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास तथा चूरू के जैतासर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के लिए नवीन भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास के लिए 2.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इन छात्रावासों में 50-50 विद्यार्थियों की आवास क्षमता होगी। गहलोत की इस स्वीकृति से अनुसूचित जाति के विद्यार्थी सुगमता से शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications