Rajasthan News: गांधी दर्शन म्यूजियम के संचालन के लिए 49 नवीन पदों का होगा सृजन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित गांधी दर्शन म्यूजियम के प्रबंधन एवं संचालन के लिए 49 विभिन्न नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से गांधी दर्शन म्यूजियम के संचालन एवं प्रबंधन के साथ ही अन्य गतिविधियों का सम्पादन सुगमता से किया जा सकेगा।
इन पदों का होगा सृजन
प्रस्तावित पदों में निदेशक, निजी सचिव, अधीक्षक, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय, लाइब्रेरियन, असिस्टेन्ट लाइब्रेरियन के एक-एक, संग्रहाध्यक्ष के दो, सूचना सहायक के तीन एवं कनिष्ठ सहायक, कैशियर के सात पदों का सृजन होगा। इसी प्रकार सहायक कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 10 तथा चौकीदार, गैलेरी अटेन्डेन्ट के 18 पदों पर भर्ती रैक्सको अथवा होमगार्ड से की जाएगी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications