Rajasthan News: बांसवाड़ा में बनेंगे 3 एनिकट, भीलवाड़ा व टोंक में होंगे मरम्मत कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले में एनिकट निर्माण के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे जिले की अरथुना तहसील में गोरवपाड़ा (गोविंदपुरा) एनिकट, गढ़ी तहसील में चाप नदी पर खेड़ा एनिकट और सज्जनगढ़ तहसील में हिरण नदी के पास सेवनिया एनिकट का निर्माण होगा। सीएम गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए 22.75 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दी है। इससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। एनिकट से नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

भीलवाड़ा और टोंक में भी होंगे कार्य

मुख्यमंत्री गहलोत ने टोंक के बीसलपुर प्रोजेक्ट और भीलवाड़ा के बनेड़ा स्थित मेजा डेम की मुख्य नहर पर भी मरम्मत के कार्य कराने की स्वीकृति दी है। इसमें 20.32 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट भाषण 2023-24 में एनिकट निर्माण के लिए घोषणा की थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+