Rajasthan News: अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 16 छात्रावासों का होगा निर्माण, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार विभिन्न जिलों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 16 छात्रावासों का निर्माण कराएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर वातावरण
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से ब्यावर, गंगापुर सिटी, प्रतापगढ़ और झालावाड़ के भवानीमंडी में अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, दौसा के बहरावण्डा, अलवर के मालाखेड़ा, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़, ब्यावर के रायपुर, उदयपुर के कानौड़, कुचामन सिटी में सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावासों का निर्माण होगा। साथ ही पचपदरा के कल्याणपुर और श्रीगंगानगर में अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, जैसलमेर के फलसुण्ड, टोंक के उनियारा, चूरू के जैतासर और जोधपुर ग्रामीण के औसियां में अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास भवन के निर्माण में एक करोड़ रुपए की लागत आएगी। इससे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।













Click it and Unblock the Notifications