Rajasthan News: राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों के लिए 13.40 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 38 कृषि महाविद्यालयों में प्रयोगशाला कार्य हेतु उपकरणों की खरीद के लिए 13.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
आवश्यक संसाधन तथा उपकरणों की होगी खरीद
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से कृषि महाविद्यालयों में आवश्यक संसाधन तथा उपकरणों की खरीद हो सकेगी। इनमें 29 कृषि महाविद्यालयों, जो कि 2022-23 से संचालित हैं, में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष हेतु 40-40 लाख रूपए के उपकरण क्रय किए जाएंगे। साथ ही 2023-24 सत्र में 9 कृषि महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष हेतु 20-20 लाख रुपए के उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों में सुगमता होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications