Rajasthan News: महंगाई राहत कैम्प में 1.47 करोड़ परिवार लाभांवित, 6.59 करोड़ मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी

प्रदेश में आमजन को महंगाई से राहत देने कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक कैम्पों में 6.59 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड और 1.47 करोड़ परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभांवित हो गए हैं।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान में आमजन को महंगाई से त्वरित राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प रोजाना लाखों चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों का सम्बल बनकर ये कैम्प सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रदेशवासी भी बढ़-चढ़कर कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार शाम तक कैम्पों में 6.59 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। जबकि 1.47 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 49.57 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में 82.54 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 9.70 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 92.62 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 58.71 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.12 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 46.09 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 87.22 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.14 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.14 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+