राजस्थान: प्रदेश में नंदीशालाओं को अब मिलेगा 12 महीने का अनुदान, सीएम गहलोत ने दी 21.13 करोड़ की स्वीकृति

राजस्थान में नंदीशालाओं को अब 9 माह के स्थान पर पूरे वर्ष का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 21.13 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

राजस्थान में स्थापित नंदीशालाओं को अब 9 माह के स्थान पर पूरे वर्ष का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही गौशालाओं में अपाहिज व अंधे गौवंश के लिए भी भरण पोषण अनुदान 12 माह दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 21.13 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। नंदीशालाओं को बड़े गौवंश के लिए 40 रुपए तथा छोटे गौवंश के लिए 20 रुपए प्रतिदिन की दर से 270 दिवस के स्थान पर वर्षभर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार गौशालाओं और नंदीशालाओं को वर्ष 2023-24 के लिए 21.13 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं का समाधान करने तथा इनसे फसलों को होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के उद्देश्य से नंदीशालाएं स्थापित की गई हैं। सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में गौशालाओं व नंदीशालाओं के लिए 1100 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय प्रावधान किया गया था। इन नंदीशालाओं एवं अपाहिज व अंधे गौवंश के लिए अनुदान के समय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+