Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ये राम भक्त नहीं रावण भक्त हैं', BJP सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने पर बोले खाचरियावास

जयपुर। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में कहा कि, चुनाव के बाद बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। ये इसी तरह आमजन को धोखा देते रहे हैं। रावण धोखेबाज था, लेकिन भगवान राम किसी से धोखा नहीं करते। खाचरियावास बोले, 'जनता देख रही है कि कैसे ये पार्टी बार बार जनता से धोखा कर रही है। ये (बीजेपी वाले) भगवान राम की नीति पर नहीं चल रहे, ये तो रावण की नीति पर चलते हैं। इसलिए ये 'राम भक्त' नहीं, 'रावण भक्त' हैं।

Rajasthan Minister Pratap Singh Khachariyawas targets BJP Govt

जयपुर में राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि, इन्हें (भाजपा वालों को) पेट्रोल-डीजल के लिए भी कूपन बांटने चाहिए, जैसे कि इनके मंत्री 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए मूवी के टिकट बंटवा रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए राजस्थान के मंत्री ने कहा कि, आप वाले हमें (कांग्रेस को) कॉपी करते हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel की बढ़ती कीमतों का विरोध, Rajasthan CM Gehlot ने BJP पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Rajasthan Minister Pratap Singh Khachariyawas targets BJP Govt

    खाचरियावास बोले, 'आप ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सामाजिक और कल्याणकारी नीतियों की नकल की है। सबसे पहले हमने प्रदेश में 50 यूनिट बिजली फ्री की। हमने लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य उपचार भी प्रदान किया। वो हमारी नकल कर पंजाब में सत्ता में आए हैं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+