Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: सीएम के क्षेत्र सांगानेर में एग्जिट पोल को दी श्रद्धांजलि, जानिए वजह

Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह आ गया है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए परिणाम जारी हो गए हैं। राजस्थान में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सीट मिली है। इससे कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ गया है। सांगानेर में कांग्रेस नेता और विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल के फेल होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम चौंकाने वाला आया है। 400 पर का नारा देने वाली पार्टी 300 का आंकड़ा भी छूती भी नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार नतीजा नहीं आए हैं और सभी एग्जिट पोल फेल साबित हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में जन सेवा कार्यालय पर एग्जिट पोल को श्रद्धांजलिअर्पित की।

pushpendra bharadwaj

इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि एग्जिट पोल के नाम पर जनता के बीच में एक भ्रम फैलाया गया। जिससे कांग्रेस के वोट बैंक पर प्रभाव पड़ा है। जिस पार्टी के मुखिया ने बिना वोटिंग के ही 400 पर का नारा देकर जनता का अपमान किया था। उनको आज पता चल गया होगा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से बहुमत मिलता है ना कि खुद के जारी किए हुए आंकड़ों से। इस तरह से जनता को भ्रमित करने का काम करना बिल्कुल उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भ्रमित होकर सेंसेक्स पर जो प्रभाव पड़ा है। उससे मध्यम वर्गीय निवेशकों का भारी नुकसान हुआ है। उसका जिम्मेदार कौन होगा। लेकिन अब इन एग्जिट पोल लाने वाली एजेंसियों को सावधान हो जाना चाहिए।

आपको बता दे की राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को 14 सीट मिली है। जबकि कांग्रेस 8 सीट पर और इंडिया गठबंधन 3 सीट पर जीती है। इसके बाद से ही कांग्रेस के में में उत्साह का माहौल है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+