राजस्थान: बालोतरा को जिला बनाने पर स्थानीय लोगों ने सीएम गहलोत का जताया आभार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बालोतरा को जिला बनाने पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बालोतरा को जिला घोषित करने पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। सीएम गहलोत ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में 19 नए जिलों और 3 नए संभाग बनने से आमजन को राहत मिलेगी। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। इससे किसान, युवा, विद्यार्थी और अन्य वर्गों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सकेगा। नया जिला बनाकर आमजन की प्रशासन से दूरी कम कर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बालोतरा के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राजकीय कार्यालयों में कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+