Rajasthan: निर्दलीय MLA के बीच क्‍या सियासी खिंचड़ी पक रही? फाइव स्‍टार होटल में डिनर फोटो वायरल

Independent MLA Rajasthan: क्‍या राजस्‍थान की राजनीति में कुछ बड़ा गेम होने वाला है? क्‍या निर्दलीय विधायकों के बीच कोई सियासी खिचड़ी पक रही है? क्‍या राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे गुट एक बार फिर से एक्टिव हो गया है?

ये सारे सवाल उस वायरल तस्‍वीर की वजह से उठ खड़े हो रहे हैं, जो जयपुर के एक फाइव स्‍टार होटल में खींची गई। तस्‍वीर में राजस्‍थान के निर्दलीय विधायक दिखाई दे रहे हैं।

Rajasthan independent MLA

दरअसल, इन निर्दलीय विधायकों में वो विधायक भी शामिल हैं, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे और जीतकर विधायक भी बने।

बताया जा रहा है कि राजस्‍थान के निर्दलीय विधायकों की वायरल तस्वीर जयपुर के पांच सितारा होटल की है। तस्‍वीर में डीडवाना से MLA युनुस खान, शिव से MLA रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर MLA डॉ. प्रियंका चौधरी, सांचौर MLA जीवाराम चौधरी, चितौड़गढ़ MLA चंद्रभानसिंह आंक्या और बयाना MLA ऋतु बनावत नजर आ रहे हैं।

विधायक युनुस खान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाते हैं। निर्दलीय विधायकों के एक साथ आने से वसुंधरा खेमा एक्टिव हो रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वसुंधरा राजे को काफी समय के बाद पहली बार खुलकर बात रखते हुए भी सुना गया।

जब बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं राजे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पद, कद और मद को लेकर जो भाषण दिया, उसे लेकर भी काफी चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+