राजस्‍थान को केंद्रीय बजट में क्‍या मिला, मोदी सरकार ने लिया 11 सीटें हारने का बदला?

मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट 23 जुलाई 2024 को पेश हुआ, जिसमें बिहार और आंध्र प्रदेश की बल्‍ले-बल्‍ले हो गई। मोदी सरकार बनाने में यहां के नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को 'साथ' मिलने का फायदा जनता को केंद्रीय बजट में हुआ है। सबसे ज्‍यादा घोषणाएं इन्‍हीं दो राज्‍यों के लिए हुई हैं।

यूं तो राजस्‍थान में भी भाजपा की सरकार है, मगर राजस्‍थान में भजनलाल शर्मा सरकार बनने के बाद यह पहला केंद्रीय बजट है और इसमें राजस्‍थान को कुछ नहीं मिला। कोई बड़ी घोषणा राजस्‍थान के लिए नहीं हुई। राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष ने तो केंद्रीय बजट पर यहां तक कह दिया था कि मोदी सरकार ने प्रदेश में 11 सीटें हारने का बदला लिया है।

Rajasthan in Union Budget 2024

मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-2025 ने निराश किया है। इसमें महिला, किसान और युवाओं के लिए कुछ विशेष नहीं है। राजस्‍थान तो बजट से गायब ही हो गया।

गोविंद डोटासरा ने आम बजट 2024 को सरकार बचाने के प्रयास वाला बजट बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 25 में से 11 सीटें हारने का बदला लिया है। जनता उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी।

राजस्‍थान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आम बजट 2024 को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जूली ने कहा कि यह सरकार बचाने का बजट है। सबसे ज्‍यादा बिहार व आंध्र प्रदेश को दिया जा रहा है, क्‍योंकि सरकार के अंदर ऐसे हालात बन रहे हैं। पहले पूरा फोकस गुजरात पर हुआ करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+