राजस्थान : आईएएस के एडिशनल चीफ इंजीनियर पति को 25 हजार की घूस लेते पकड़ा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसीबी ने बुधवार को राजस्थान हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में कार्रवाई करते हुए एडिशनल चीफ इंजीनियर थर्ड मनोज गुप्ता को 25 हजार रुपए की रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। 35 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ।

Rajasthan Housing Board Additional Chief Engineer caught taking bribe of 25 thousand

दरअसल, परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दी थी कि टेंडर प्रक्रिया के लिए EWS D वन रजिस्ट्रेशन जो कि इलेक्ट्रिकल ब्रांच से जुड़ा हुआ था उसे जारी करने की एवज में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के एडिशनल चीफ इंजीनियर मनोज गुप्ता रिश्वत मांग रहे हैं। इस शिकायत का एसीबी ने सत्यापन करवाया और उसके बाद बुधवार को जाल बिछाकर मनोज गुप्ता को 25 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी डीजी डॉ आलोक त्रिपाठी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय की देहात यूनिट ने की है। बताया जा रहा है रिश्वत लेते पकड़े गए एडिशनल चीफ इंजीनियर मनोज गुप्ता की पत्नी राजस्थान में IAS हैं। इस कार्रवाई के बाद ही ACB की एक टीम मनोज गुप्ता के घर की भी तलाश ले रही है। फिलहाल घर में क्या मिला। यह सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+