गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने अडानी मामले पर कसा तंज, कहा "मित्र काल के हम दो हमारे दो, देश की संपत्ति बेच दो"

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को अजमेर में अडानी समूह के मामले में पीएम मोदी को पर जमकर तंज कसे हैं। शर्मा ने इस मामले पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई में हिस्से को पीएम मोदी ने ऐसे समूह के हवाले किया। जिस पर इस देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फ्रॉड का आरोप लगा है। पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों की जमा पूँजी को दांव पर लगा दिया है। शर्मा ने सवाल उठाया कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में जो अडानी पर आरोप लगे हैं उसकी जांच कब होगी। रघु शर्मा ने सोमवार को अजमेर शहर में अडानी समूह के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने तंज कसते हुए बताया कि मोदी सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर चुप्पी साधी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी अपने परम मित्र को भले ही धोखा दें। लेकिन कम से कम भारत के निवेशकों, एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी होल्डर और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों को तो धोखा ना दें।

raghu sharma

अडानी ग्रुप पर कॉर्पोरेट फ्रॉड के आरोप

शर्मा ने कहा कि अमरीका की प्रतिष्ठित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी समूह पर इस देश के अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट फ्रॉड का आरोप लगाया है। जिसमें 42 गुना ओवरवैल्यूड शेयर, डेब्ट फ्यूएलड बिज़नेस, अडानी परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर मॉरीशस, यूएई और कैरेबियन द्वीप समूह जैसे टैक्स हेवन में बेनामी शेल कंपनियां के विशाल मायाजाल द्वारा अरबों रुपये के काले धन का खुलासा किया है। अडानी ग्रुप पर इंसाइडर ट्रेडिंग, स्टॉक मैनीपुलेशन के गंभीर आरोप लगाए हैं। एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों में अडाणी समूह का बेहद जोखिम भरा लेन-देन और निवेश मोदी सरकार द्वारा किया गया है। शर्मा ने कहा कि इस मामले में अब तक के सबसे सनसनीखेज खुलासे पर मीडिया ने भी ध्यान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+