दिवाली का तोहफा: राजस्थान में सरकारी स्कूलों के सिर्फ ये स्टूडेंट्स मुफ्त में कर सकेंगे हवाई यात्रा, VIDEO

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब ये विद्यार्थी हवाई यात्रा का आनंद उठा सकेंगे और वो भी सरकारी खर्चे पर है। राजस्थान सरकार विद्यार्थियों को यह सौगात देने जा रही है। इस दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं।

rajasthan govt school student will travel free by air

राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद डोटासरा ने बताया कि नवाचार की इस कार्ययोजना को बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सरकारी स्कूलों के मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन करने के लिए शिक्षा सत्र 2020-2021 से 10वीं और 12वीं के टॉपर स्टूडेंट्स को 1 बार हवाई यात्रा सरकारी खर्चे पर कराई जाएगी।

इसके लिए चयन किए जाने वाले स्टूडेंट्स का बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों को भी देखा जाएगा, जो स्टूडेंट्स सभी क्षेत्रों में अव्वल होंगे। उन्हें इसमें अवसर मिलेगा। इससे स्टूडेंट्स के मन में आगे बढ़ने की ललक जगेगी।

हवाई यात्रा देश के अंदर ही कराई जाएगी

बकौल शिक्षामंत्री डोटासरा सरकार की मंशा है कि जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को जो स्कूटी, साइकिल और छात्रवृत्ति की सुविधाएं दी जा रही हैं। उसी कड़ी में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना मूर्त रूप में लाई जाएगी। इससे स्टूडेंट्स को देश दुनिया की जानकारी मिल सकेगी। यह हवाई यात्रा देश के अंदर ही कराई जाएगी. यह एक स्टेट से दूसरे स्टेट में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+