कोरोना संकट में राजस्थान सरकार जल्द नियुक्त करेगी 2000 डॉक्टर व 9000 ANM-GNM

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आए दिन बड़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों व मेडिकल की आवश्यकता भी बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 सौ को पार कर गया है।

dr raghu sharma Rajasthan health minister

कोरोना संकट के दौरान लोगों का बेहतर इलाज हो सके। इस​के लिए राजस्थान सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार जल्द ही दो हजार डॉक्टर और नौ हजार मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति देने जा रही है।

इस संबंध में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 12 हजार पांच सौ एएनएम व जीएनएम की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, मगर किन्हीं कारणों से नियुक्ति नहीं दे पाए थे। एडवोकेट जनरल के साथ चर्चा करने के बाद राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। हालांकि फिलहाल 9 हजार स्टाफ को ही नियुक्ति दी जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पिछले बजट में दो हजार डॉक्टर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी। इनकी भर्ती प्रक्रिया आगामी एक-डेढ़ माह में पूरी कर ली जाएगी। 735 डॉक्टरों को हाल ही नियुक्ति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+