राजस्थान : सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा, जानिए कब से मिलेगा लाभ

​जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) अब 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी कर दिया है। राजस्थान के करीब साढ़े दस लाख कार्मिकों को इसका लाभ मिलेगा।

लाभ एक जुलाई 2019 से मिलेगा

लाभ एक जुलाई 2019 से मिलेगा

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डीए का लाभ एक जुलाई 2019 से मिलेगा। एक जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को एक जुलाई 2019 से 29 फरवरी 2020 तक का लाभ उनके जीपीएफ फंड में जमा होगा। जबकि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को बकाया डीए का नकद लाभ मिलेगा।

 सरकार का जताया आभार

सरकार का जताया आभार

सभी कर्मचारियों को बढ़ाए गए डीए का नकद लाभ 1 मार्च 2020 से मिलेगा। जो कि 1 अप्रेल को मिलने वाले वेतन और पेंशन में इस बढ़ोतरी के साथ मिलेगी। राठौड़ ने डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी करने पर सरकार का आभार जताया है। साथ ही मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के अनुरूप डीए का लाभ नियत समय पर दिया जाए।

राजस्थान में 7 लाख कर्मचारी

गौरतलब है कि राज्य में करीब 7 लाख कर्मचारी और करीब साढ़े तीन लाख पेंशनभोगी हैं। जिन्हें डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। डीए बढ़ोतरी से सरकार पर करीब 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में डीए बढ़ाने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+