राजस्थान: गहलोत सरकार नंदन कानन योजना के तहत करेगी मंदिरों की भूमि का संरक्षण, देवस्थान विभाग बना रहा योजना
राजस्थान में गहलोत सरकार मंदिरों की भूमि की चारदीवारी कर उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने के लिए देवस्थान विभाग 'नन्दन कानन योजना' बना रहा है।

राजस्थान में गहलोत सरकार मंदिरों की भूमि की चारदीवारी कर उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने के लिए देवस्थान विभाग 'नन्दन कानन योजना' बना रहा है। देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि इस योजना के तहत पीपल, आंवले तथा कल्पवृक्ष आदि के पौधे लगाकर मंदिरों की भूमि को विकसित एवं संरक्षित किया जाएगा। मंत्री रावत ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि लाडपुरा क्षेत्र के कर्णेश्वर महादेव मंदिर की भूमि का आधुनिक तकनीक ईपीएस के माध्यम से सीमाज्ञान करने के निर्देश दिए हैं। भू-प्रबंध अधिकारी कोटा इस क्रम में राजस्व दल का गठन कर इसका सीमाज्ञान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीमाज्ञान की पूरी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। नवाचार के रूप में सभी मंदिरों की भूमि का ईपीएस के माध्यम से सीमाज्ञान करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications