राजस्थान: गहलोत सरकार आजमन के लिए ला रही है नई आवास योजनाएं, आवासन मंडल बनाएगा 4300 फ्लैट्स और आवास

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार आमजन के आवासन मंडल की नई योजनाएं लॉन्च करने जा रही है। हाऊसिंग बोर्ड प्रदेशभर में 4300 से ज्यादा बहुमंजिला फ्लैट्स और स्वतंत्र आवासों की योजना ला रहा है।

राजस्थान में गहलोत सरकार आमजन के लिए नई आवासीय योजनाएं लांच करने जा रही है। आवासन मंडल के बने फ्लैट, विला और अन्य संपत्ति खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है। आवासन मंडल प्रदेश भर में 4300 से ज्यादा बहुमंजिला फ्लैट्स और स्वतंत्र आवासों के लिए नई योजनाएं ला रहा है। जल्द ही स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल योजनाओं को लॉन्च करेंगे। मंडल मुख्यालय आवास भवन के बोर्ड रूम में आयुक्त पवन अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के शहरों में पुरानी योजनाओं में बचे आवासीय भवनों व नई योजनाओं के रेरा में पंजीकरण, योजनाओं की लागत और उपभोक्ताओं के लिए तय दर तथा लॉन्चिंग से जुड़ी संपूर्ण प्रगति की समीक्षा की गई।

ashok gehlot

इन जगहों के लिए लॉन्च होगी योजना

आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर के प्रतापनगर सेक्टर 22, 23 और 26 में कुल 1332, चूरू में 10, किशनगढ़ के खोड़ा में 57, धौलपुर में 45, बूंदी के लाखेरी में 317, टोंक के निवाई में 77, जोधपुर के बरली में 1090, चौपासनी में 72, हनुमानगढ़ में 504, आबूरोड में 189, भिंडर में 22, सलूंबर में 16, भीलवाड़ा के पटेल नगर में 38, शाहपुरा में 46, चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में 71, बड़ी सादड़ी में 74, बांसवाड़ा परतापुर में 80, दुर्गापुर में 65 और उदयपुर के हिरणमगरी में 24 एचआईजी, एमआइजी, एलाइजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासों के लिए योजना लॉन्च की जाएगी। अब तक 78 योजनाएं रेरा में पंजीकृत की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+