राजस्थान: प्रदेश में अब 25 लाख तक हो सकेगा मुफ्त इलाज, गहलोत सरकार उठाएगी सारा खर्च
राजस्थान के लिए एक अप्रैल बेहद ही खास होने जा रहा है। प्रदेश में गहलोत सरकार की ओर से कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को सीएम गहलोत गहलोत की घोषणाओं का लाभ मिल सकेगा।

राजस्थान के लिए एक अप्रैल बेहद ही खास होने जा रहा है। प्रदेश में गहलोत सरकार की ओर से कई बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 100 यूनिट तक की बिजली फ्री कर दी गई है। अब से राजस्थान की सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा लगेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शासन के आखिरी बजट में गरीब वर्ग के लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं की थी। यह सभी घोषणाएं आज एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। प्रदेश के लाखों परिवार इन सभी का लाभ उठा सकेंगे। गहलोत सरकार की बजट की घोषणा के अनुसार शनिवार से प्रदेश में चिरंजीवी निशुल्क योजना के तहत बीमा की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 रुपए लाख कर दिया गया है। इसके चलते योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज लिस्टेड हॉस्पिटल में प्राप्त कर सकेंगे।
ब्लॉक स्तर पर भी जांच केंद्र खोलने का फैसला
चिरंजीवी योजना के तहत दुर्घटना बीमा राशि को भी 5 रुपए लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस एलान से राजस्थान के लाखों लोगों को करीब 25 रुपए लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर भी जांच केंद्र खोलने का फैसला किया था। प्रदेश में एक अप्रैल से जांच केंद्र पर 50 से अधिक जांचे मुफ्त में हो सकेंगे। ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी चिरंजीवी योजना का लाभ मिल सकेगा। बता दें कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योग बीमा योजना मई 2021 में शुरू की गई थी। इसका लाभ गरीबों को दिया जाता है। इस योजना के तहत मेडिकल टेस्ट कवरेज से लेकर फ्री इलाज की सुविधा सरकार की ओर से दी जाती है। हालांकि इस योजना का लाभ राजस्थान के स्थाई निवासियों को ही मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications